सीटेट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप कब आएगी? एडमिट कार्ड को लेकर लेटेस्ट अपडेट CTET City Intimation Slip 2026

By
On:

CTET City Intimation Slip 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी सत्र 2026 का आयोजन होने वाला है। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। यह सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगी सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। यह जानकारी मिलने से उम्मीदवार पहले ही अपनी तैयारी यात्रा, रहने आदि की व्यवस्था कर लेंगे। यह सभी तैयारियां परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं।

CTET City Intimation Slip 2026

सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप को प्री एडमिट कार्ड भी कहते हैं। जिसका प्रमुख उद्देश्य अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर आदि की जानकारी पहले से उपलब्ध करवाना होता है। जिस समय रहते विद्यार्थी यात्रा की योजना बना ले और दूर शहरों में अपने ठहरने की व्यवस्था भी कर सकें ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसीलिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाती है। यह स्लिप लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होती है जिनका परीक्षा केंद्र किसी दूसरे जिले या फिर शहर में होता है।

सीटेट परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा की तारीख पहले ही घोषित कर दी है। सीटेट परीक्षा 2026 को 8 फरवरी 2026 को देश के चुनिंदा परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से पहले बोर्ड दो चरणों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करता है जिसमें सिटी इंटीमेशन स्लिप और उसके बाद सीटेट एडमिट कार्ड प्रमुख होते हैं। एडमिट कार्ड को परीक्षा से 6 से 7 दिन पहले जारी किया जा सकता है यानी कि फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव किया जा सकता है।

सीटेट परीक्षा में क्या छात्र शहर बदल सकते हैं

सीटेट परीक्षा फरवरी 2026 के लिए अभ्यर्थियों को यह जानकारी होना आवश्यक है की क्या छात्र परीक्षा शहर बदलने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार ने आवेदन के समय जो जिला या शहर चुनाव होगा उसी के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किया जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा क्योंकि इस बार परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है इसलिए केन्द्रों की उपलब्धता के अनुसार शहर पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं ऐसे में किसी भी तरह के बदलाव के अनुरोध को बोर्ड स्वीकार नहीं करगा।

CTET City Intimation Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड

सीटेट फरवरी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकेंगे- सबसे पहले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर आपको सीटेट इंटीमेशन स्लिप 2026 का लिंक दिखाई देगा। अब वहां आप एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट कर दें सबमिट करते ही स्क्रीन पर परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर की जानकारी आपको दिखाई देगी सिटी स्लिप को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

CTET City Intimation Slip 2026 में होगी यह महत्वपूर्ण जानकारियां

सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप में अभ्यर्थी से संबंधित सभी इंपॉर्टेंट जानकारी दी होती हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण रूप से अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा की तिथि और परीक्षा का समय, आवंटित परीक्षा शहर की पूरी जानकारी शामिल होती है।

कब जारी किया जाएगा सीटेट एडमिट कार्ड

सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड 2026 सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। सीटेट एडमिट कार्ड में परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और सभी जरूरी दिशा निर्देश शामिल होते हैं। यदि आपके पास एडमिट कार्ड नहीं है तो आप प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। सीटेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बने रहे।

CTET 2026 प्रमाण पत्र की वैधता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा 2026 के प्रमाण पत्र के वैधता की बात की जाए तो सीटेट प्रमाण पत्र जीवन के भर के लिए वैध होगा। इस प्रमाण पत्र के द्वारा केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित राज्य स्तरीय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाएंगे और यह प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए वैध होगा।